ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गांधी पार्क में योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ
गाज़ीपुर। आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योग सप्ताह का शुभारंभ गांधी पार्क आमघाट में किया गया।
योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल द्वारा भगवान धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कर किया गया ।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अंगद शर्मा एवं खुशबू वर्मा द्वारा स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व के साथ ही साथ आम जन जीवन पर योग के महत्व को बताया गया। योग प्रशिक्षक के द्वारा अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करके होने वाले लाभों पर चर्चा एवं जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया। उन्होंने शिविर में आए हुए समस्त प्रतिभागियों को योगाभ्यस कराया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश गुप्ता द्वारा 10 सिग्नेचर इवेंट योग संगम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु एवं लाग इन करने ताकि योग सप्ताह में होने वाली योगाभ्यास गतिविधियों को पोर्टल पर https://yoga.ayush.gov.in, आयुष कवच एप्लीकेशन, एवं mygov ऐप पर रिपोर्टिंग करने हेतु अवश्यक जानकारी दिया।
कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष),जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के साथ जनपद के उच्च अधिकारियों , पदाधिकारियों एवं नेहरू युवा केंद्र के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी डाक्टर जयंत कुमार ने योग शिविर में प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को नेहरू स्टेडियम में प्रातः 6 बजे सभी को आमंत्रित करते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया। संचालन नेहरू युवा केन्द्र संचालक सुबाष प्रजापति ने किया।
Views: 64








