पंचांग व राशिफल – 08 जून 2025
पंचांग व राशिफल – 08 जून 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी
नक्षत्र स्वाति
वार रविवार
योग परिघा
सूर्योदय 05:04
सूर्यास्त 18:46
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 17:12 – 18:52
अभिजीत मुहूर्त 11:46 – 12:39
आज का राशिफल – रविवार, 8 जून 2025
मेष-
आज आपकी आशाएं फलीभूत होंगी। वाहन से खुशी, आपके उलझनों में कमी होने की सम्भावनाएं हैं। धन संचय के लिए समय उत्तम है। धर्म कर्म में आस्था रहेगी।
वृषभ
आज आपके कार्यों की पूर्ति सम्भव है। विरोधी परास्त होंगे। आपकी इच्छाशक्ति सकारात्मक परिणाम जागृत करेगी। कर्ज अदायगी के लिए दिन शुभ है। आपकी यात्रा यात्रा सुखद रहेगी।
मिथुन-
आज का दिन उत्तम है। आज आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे हैं। शारीरिक सुख और अपनों का भरपूर लाभ उठा पायेंगे। दाम्पत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क-
आज आप शारीरिक रूप से सामान्य रहेंगे। आरोग्यसुख में परेशानी हो सकती है। आज आपको अनावश्यक वाद-विवाद से बचना चाहिए। मानसिक उलझनें और बेचैनी आपकी योजना को अधूरी बना सकती है।
सिंह-
आज आपका दिन उत्तम है। सकारात्मक सोच और मनोबल में वृद्धि से परिवार में सुखद माहौल बनेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और सुसंदेश की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर का भरपूर उपयोग करें , सफलता प्राप्त होगी।
कन्या-
आज आपका दिन आप और आपके परिवार के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। विवादास्पद मसला आपकी सोच से हल होने की सम्भावना है। मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के प्रबल योग हैं। यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
तुला-
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, आज मनोरंजन में रुचि और परिवार का सहयोग मिलेगा।आज राजनैतिक लाभ मिलने के योग हैं। शिक्षा में सफलता और हर्षोल्लास का दिन है।
वृश्चिक
आज का दान नये कार्यों के लिए ठीक नहीं है। आपकी योजना अधूरी रह सकती हैं। आज वाद-विवाद और मानसिक बेचैनी के कारण परेशान हो सकते हैं। अपने पर नियंत्रण रखें और मित्रों से मनमुटाव से बचें। अकारण भ्रमण ठीक नहीं है।
धनु-
आज आपके जीवन में सकारात्मक के योग हैं। परिवार में हर्षोल्लास बना रहेगा। परिवार मेंभौतिक सुख की प्राप्ति के योग हैं। धर्म में आस्था, मित्रों से विचार-विमर्श से परिवार को लाभ मिलेगा।
मकर
आज का दिन सामान्य है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा । व्यवसाय में विस्तार के लिए समय ठीक-ठाक है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। धर्म में आस्था रखने से सकारात्मक सोच बनेगी और परिवार में खूशी का माहौल बनेगा।
कुम्भ
आज आर्थिक प्रगति के योग हैं। पुराने विवाद हल होने से मन की बेचैनी दूर होगी। शत्रु से बचना हितकर होगा। आपसी पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे, सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
मीन-
आज का दिन सामान्य है। धन हानि से बचना हितकर होगा। व्यय की अधिकता से आर्थिक स्थिति डगमग हो सकती है, धैर्य रखें और सोच समझकर धन खर्च करें। भौतिक सुख में कमी होगी। वाणी पर नियंत्रण
Views: 248







