भूत के विवाद में हुई मारपीट,एक घायल ने तोड़ा दम
दिलदारनगर (गाजीपुर) । मारपीट में सिर में गंभीर चोट लगने से घायल उसिया गांव के दक्षिण मोहल्ला जीतन यादव (45वर्ष) की गुरुवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गयी । वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल भाई बबुआ यादव का उपचार जारी है।
पिता रामजी यादव के तहरीर पर पुलिस ने अनिल,रणजीत, लोरिक,रिकेश यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
बताया गया कि गत दो जून को जीतन यादव के छत से कागज उड़ कर पट्टीदार फेरु यादव के घर में चला गया।आरोप है कि पट्टीदार के घर के स्वजन भूत कर कागज फेंकने की बात कहने लगे। इस पर जीतन कागज लेने पड़ोसी के घर चले गए और वहां वाद विवाद के बाद मारपीट हो गयी। इस दौरान पड़ोसियों ने फावड़ा से जीतन के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव में पहुंचे भाई बबुवा यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया था।घायल जीतन व बबुआ को स्वजन नगर के निजी अस्पताल पहुंचे जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला मेडिकल कालेज रेफर किया गया वहाँ से भी दोनों भाईयों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर हो गए।भाई बबुआ का उपचार के बाद वह कुछ ठीक हो गए लेकिन जीतन यादव का सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार चल रहा था। थानाप्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि पीड़ित कघ तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पति की मौत से उजड़ गई पत्नी की दुनिया
पति जीतन यादव की मौत से पत्नी आशा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत से पत्नी बिलखती रही। जीतन खेती बारी कर परिवार की जीविका चलाते थे। मृतक की दो पुत्री पूजा (16वर्ष) व मधु (11वर्ष) व तीन पुत्र झब्बू (18वर्ष), पवन (14वर्ष) व अर्जुन (8वर्ष) हैं।
Views: 89








