जांच हेतु भेजे गए खाद्य पदार्थों के नमूने
गाज़ीपुर। जनपद में आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा अपमिश्रण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेष कर सेवंइयॉ, मिठाइयॉ व अन्य खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त कलर एवं सभी फूड एडिटिव्स पर प्रभावी कार्यवाही विशेष अभियान चलाकर कुल आधे दर्जन नमूना संग्रहित किया गया। इसमें युसुफपुर, मुहम्मदाबाद स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-फैमिली मेगा मार्ट से काली मिर्च एवं किशमिश (क्लासिक ब्राण्ड का एक एक नमूना, युसुफपुर बाजार, मुहम्मदाबाद स्थित अमित कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से सेवई का एक नमूना, महावीर धर्मशाला गली, युसुफपुर, मुहम्मदाबाद स्थित मनोज कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से सेवई का एक नमूना, खोया मण्डी रौजा, गाजीपुर स्थित विजय सिंह यादव के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना। खोया मण्डी रौजा, गाजीपुर स्थित अजीत कुमार सिंह यादव के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 को जांच हेतु प्रेषित किये गये है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर एवं गुलाबचन्द गुप्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।
Views: 73









