रोटावेटर ने किया बिटिया को जख्मी, गंभीर स्थिति में वाराणसी रेफर

गाजीपुर। जंगीपुर शादियाबाद सड़क मार्ग पर शादियाबाद थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर में मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से सात वर्षीया लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद खुद ट्रैक्टर चालक घयल लड़की को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। 


        बताया गया कि जानकारी के अनुसार वाराणसी के कैथी निवासी काशी की पुत्री संध्या  अपने नाना देवशरण के घर मनिहारी क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव आई थी। मंगलवार की शाम वह नाना के घर के बाहर मौजूद थी, उसी समय खेत की जुताई कर रोटावेटर लगा आ रहा ट्रैक्टर सड़क के मोड पर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर का रोटावेटर बच्ची के पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर चालक मोनू सिंह खुद बच्ची को लेकर जिला अस्पताल गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद बच्ची के नाना देवशरण सहित ग्रामीण थाने पर जा धमके। शादियाबाद थाना प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Views: 100

Advertisements

Leave a Reply