विवाहिता की मौत पर पति समेत चार लोगों पर मुकदमार

गाज़ीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के टंड़वा टप्पा सौरी निवासी राम पलट राम ने अपनी विवाहिता पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर मुकदमा दर्ज कराया है। 


     बताया गया कि राम पलट राम ने अपनी पुत्री काजल उर्फ आंचल की शादी वर्ष 2021 में सादात थाना क्षेत्र के ग्राम सरदरपुर निवासी संतलाल राम के पुत्र अजय के साथ किया था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे।

      मृतका के पिता ने तहरीर देकर घटना के तीन दिन बाद पति के साथ ही चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। 

दहेज के लिए मार डाला है।

        उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री काजल उर्फ आंचल को उसके ससुराल वालों ने 

बीते 31 मई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसे फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति अजय राम, ससुर संतलाल और उनकी पुत्री मीरा व चंदा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की सुरागरसी में लगी हुई है।

Views: 115


Leave a Reply