अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, चालक ने तोड़ा दम 

गाजीपुर। तेज रफ्तार बाइक से घर वापस जा रहे युवक की अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और घायल चालाक ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड दिया।


      बताया गया कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के जंगीपुर नगर के वार्ड नंबर 5 गुरु सेवक नगर निवासी आलोक कनौजिया (20वर्ष) पुत्र अनिल कनौजिया नोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित भट्टे पर काम करता था। मंगलवार को वह भट्ठा से काम करके वापस अपने घर जंगीपुर आ रहा था।  उसी दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकरायी। टक्कर के चलते उसके सिर और चेहरे पर काफी चोट आयी और वह छटपटाने लगा। आस पास के लोगों ने उसकी गम्भीर स्थिति देखकर उसे ईलाज के लिए गाज़ीपुर ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुची नोनहरा थाना पुलिस ने मृतक की डायरी से उसके घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल बेटे का शव देखकर हतप्रभ रह गए। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर विधिक कार्यवाही पूर्ण की।

Views: 135

Advertisements

Leave a Reply