परिवार परामर्श केन्द्र ने एक परिवार को मिलाया 

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ / परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा वैवाहिक वाद में मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर एक साथ रहने को राजी किया गया।


     गुरुवार को परिवार परामर्श केन्द्र में पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 10 प्रकरण को सुना गया। काफी समय से विवादित चल रहे एक प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर, बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भूला कर विदाई करवाई गई तथा तीन प्रकरण में कुशलता  के बाद पत्रावली बंद की गई। दो प्रकरण में  विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद की गई। चार प्रकरण में मध्यस्ता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, उप निरीक्षक शशि धर मिश्रा,  महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी सबिता, आरक्षी शिव शंकर यादव,महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख रहे। 

Views: 103


Leave a Reply