खेत में मिला युवक का रक्तरंजित शव
गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह डेवढ़ी नहर पुलिया के समीप खेत में करीब तीस वर्षीय अज्ञात युवक का लहुलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक के शरीर पर शर्ट पैंट था तथा उसके हाथ पर अंग्रेजी में “बंदना” गुदा हुआ था। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गहरे चोट के निशान देखकर लोग हत्या की आशंका जताते रहे।
अज्ञात युवक का शव नईबाजार-देवैथा सम्पर्क मार्ग स्थित डेवढ़ी तिराहे के समीप खेत में दिखाई दिया। शव देखकर वहां आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव से थोड़ी दूर पर बीयर की खाली कैन और बाइक के टायरों के निशान भी पाये गये। वहीं घटना स्थल से लगभग 400 मीटर की दूरी पर कम्पोजिट शराब की दुकान भी है।
मौक ए वारदात के आस पास शराब की दुकान, बीयर कैन का मिलना और युवक के सिर की चोट, वाहन के पहिए के निशान को देखकर लोग सम्भावना व्यक्त करते रहे कि शायद शराब पीने के उपरांत मारपीट के दौरान युवक की हत्या हुई होगी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की और फिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है। शीघ्र ही वास्तविकता का पता लग जायेगा।
देर शाम मृतक की पहचान चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के परसडीहा निवासी विनोद बिन्द के रूप में हुई। वह अपने ससुराल गाजीपुर के जमाने आपको तो वाले क्षेत्र के हमीरपुर कटहरा गांव में गया हुआ था। उसकी पत्नी बंदना ने बताया कि उसके मायके में शिव चर्चा का आयोजन हुआ था। रात में उसका चचेरा भाई और उसका एक दोस्त जो चंदौली के जलालपुर का निवासी है, मेरे पति को साथ लेकर गये थे। मृतक की पत्नी ने दोनों पर पति की हत्या का आरोप लगाया।
Views: 263









