सुहागन बनी अभागन

मेंहदी का रंग फीका होने से पहले ही उजड़ा सुहाग


गाजीपुर। नव विवाहिता के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा कि सड़क हादसे में जहां उसके घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं उसकी मां जिन्दगी से जूझ रही है। हंसी खुशी के माहौल में अपनी शादी के दूसरे दिन अपनी मां को बाइक पर बैठाकर कक्कन छुड़ाने जा रहा युवक बाइक के अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मां और उसका नवविवाहित बेटे दोनों बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये।

        यह दर्दनाक हादसा रेवतीपुर थाना क्षेत्र के 

रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी निवासी गंगासागर यादव के घर घटी। गंगासागर यादव के पुत्र बीस वर्षीय अनिल यादव की शादी 18

अप्रैल को हुई थी। दुसरे दिन अनिल अपनी मां सरस्वती के साथ बाइक से रामपुर गंगाघाट कंकन छुड़ाने जा रहा था‌ उसी दौरान बाइक  अनियंत्रित होकर बबुल से पेड़ से जा टकरायी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में 

कोहराम मच गया और आनन-फानन में बुरी तरह से घायल मां बेटे को वाराणसी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। ज़िन्दगी और मौत से जूझते अनिल पर मौत भारी पड़ी और शनिवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से नवविवाहिता पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। उसने अपने पति और परिवार को ठीक से जाना भी नहीं कि उसकी मांग सूनी हो गयी। अनिल के मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार सहित गांव में मातम फैल गया। उसकी नवविवाहिता पत्नी सहित पूरा परिवार सदमे में अचेतावस्था में है और मृतक की मां अब भी अस्पताल में मौत से संघर्षरत है।

Views: 291


Leave a Reply