पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च

गाजीपुर। विकास खंड सदर में प्रधान संगठन, ब्लॉक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी और कर्मचारियों ने पहलगाम में हुए हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाल कर आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


         सदर ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव ने कहा कि शुक्रवार को पहलगाम में हुआ कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने इस हमले को अक्षम्य बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष नगेंद्र यादव जोगी ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में आतंकवाद की जननी बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में जो कायराना हरकत की गयी है, उसकी जितनी भी निन्दा की जाये वह कम है। पर्यटकों पर कश्मीर में हमला वहां के प्रदेश सरकार की नाबलियत है। विकास खंड अधिकारी रामकृपाल यादव ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो कायराना हरकत आतंकवादियों को सेना से लड़ने की खुली चुनौती दी। ब्लॉक अध्यक्ष रामज्ञान यादव ने कहा कि  जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा जो कायरता पूर्ण हरकत की गई है उसकी हम घोर निंदा करते हैं तथा मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु भगवान से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आंतकी हमले के आतंकवादियों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी को भी यह पता चले की ऐसे लोगों का अंजाम क्या होता है।  भारत सरकार की तरफ से इसका करारा जवाब दिया जाएगा। 

        कैंडल मार्च में शामिल होने वालों में  मंडल अध्यक्ष भयंकर यादव, जवाहिर बिंद, जर्नादन यादव, राजेश यादव, लाल बहादुर यादव, पप्पू कुशवाहा, ग्राम विकास अधिकारी रमेश राम, टीए संजय शर्मा, एडीओ एसवी प्रभात गौड़, दरोगा यादव, अभिमन्यु यादव, अच्छे यादव, सुनील कुमार, संजय राय, रमेश यादव, मोहन यादव, अजित यादव, संजय राम, मुहम्मद अयूब अंसारी , रवींद्र सिंह, श्रवण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Views: 103

Advertisements

Leave a Reply