हत्या के मुकदमें में अभियुक्ता सहित दो गिरफ्तार
गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस टीम ने हत्या से सम्बन्धित मुकदमें के आरोपी एक अभियुक्ता व एक अभियुक्त को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अपराधियों की खोज में लगे उपनिरीक्षक दिनेशचन्द्र कौशिक मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सम्बन्धित अभियुक्त राजादशरथ सोनकर उर्फ गोलू पुत्र शम्भू सोनकर निवासी प्यारेलाल चौराहा पेट्रोल टंकी के पीछे आजाद नगर थाना रसड़ा जनपद बलिया तथा रीना खरवार पुत्री रविन्द्र खरवार निवासी छितौनी रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया हाल पता ग्राम डेहमा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राजादशरथ सोनकर की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बाँस का डण्डा ग्राम डेहाम थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 129










