सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग

गाज़ीपुर। वाराणसी गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सैदपुर बाजार क्षेत्र में सड़क की पटरियों तक हुए अतिक्रमण से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।


       बाजार के व्यस्त क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित दुकानदारों ने दुकान के बाहर अपने दुकान के सामानों को सड़क की पटरियों तक फैला कर उनका प्रदर्शन करने की होड़ लगा रखी है। प्राइवेट बस स्टैंड से लगायत राजपति फिलिंग स्टेशन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के आगे तक दुकानदारों ने सड़क की किनारों को अतिक्रमित किया हुआ है। कहीं कहीं तो दुकानदारों ने पटरी तक टिन सेट लगा रखे हैं। उनके वाहन भी पटरियों पर ही खड़े रहते हैं और रही सही कसर ठेले और खोमचे वालों ने पूरी कर दी है। इससे रोड जाम होता है और राहगीरों को भारी असुविधा होती है। ऐसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में गमनागमन प्रभावित हो रहा है। वाहन स्वामियों द्वारा मना करने पर आये दिन तू-तू मैं-मैं की नौबत आती है। 

          मजे की बात यह है कि इसी सड़क मार्ग से आये दिन शासनिक और प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन होता है लेकिन सब कुछ देखते हुए भी वे मौन साधे रहते हैं। क्षेत्रीय जनता, समाजसेवियों तथा राहगीरों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क सेकी पटरियों से अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग जनहित में की है।

Views: 139


Leave a Reply