मंदिर की छत से लटका मिला युवक का शव
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव में बुधवार की सुबह डीह बाबा मंदिर की छत से संदीप चौहान (21 वर्ष) पुत्र हरिकेश चौहान का लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। वह अपने माता-पिता व दो बहनों का इकलौता था, उसका शव बाइक के क्लच वायर से लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मन्दिर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में लगी रही। जन चर्चा रही कि वह नशे का आदी था। उसके पिता दुबई में नौकरी करते हैं इसलिए उसे पैसों की कोई तंगी नहीं थी जिसके कारण वह गलत संगत में पड़ कर नशेड़ी बन गया था।
Views: 195










