महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनीं डॉ. संगीता बलवंत

गाजीपुर। महिलाओं के हक़, मान-सम्मान और विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीतिगछ सुझाव देने वाली महिला सशक्तिकरण समिति में जिले की भाजपा नेत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को सदस्य नियुक्त किया गया है। महिलाओं के उत्थान हेतु समर्पित भाजपा सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डॉ. संगीता बलवंत को समिति में स्थान देकर महिलाओं के हितार्थ नई ज़िम्मेदारी सौंपी है। डॉ. बलवंत ने इस नयी जिम्मेदारी को “सेवा का अवसर” बताते हुए कहा कि मैं हर उस आवाज़ को संसद तक पहुँचाऊंगी, जो अब तक अनसुनी रह गई थी।”


Views: 142

Advertisements

Leave a Reply