विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना सरकार की प्राथमिकता – ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। भाजपा स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के सातवें दिन गांव तथा वार्ड चलो अभियान के तीसरे व अंतिम दिन भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुरी तन्मयता के साथ गांवों तथा वार्डों मे घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताया। लाभार्थियों से सम्पर्क व बूथ समिति की बैठक कर संगठन विस्तार पर चर्चा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने शनिवार को बाराचवर प्रथम मंडल के धर्म स्थली सती माता धाम ग्राम अमवां सिंह में वरिष्ठ कार्यकर्ता जनार्दन सिंह को सम्मानित किया तथा बुथ समिति की बैठक करके लाभार्थियों से सम्पर्क किया और केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया ओर पत्रक वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजाद भारत की यह पहली सरकार है जिसने आम जनता से जुड़े विषयों पर प्रमुखता से काम किया है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह,मनोज राजभर, विजयनरायन शर्मा आदि मौजूद रहे।


        युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के महाराजगंज बाजार में घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर बुथ समिति की बैठक किया और सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरण किया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं। देश प्रदेश में विकास और सृजन के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, शशिकांत शर्मा, काशी चौहान, गोपाल राय, रंजीत कुमार, कमलेश गुप्ता, अरविंद सिंह,बुधिराम बिंद, तेज बहादुर सिंह,उदय प्रताप सिंह, मुकेश सिंह,हजारी वर्मा,पवन आदि उपस्थित रहे। सकरताली मे जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के नेतृत्व में बबेडी शक्ति केन्द्र संयोजक अनुराग प्रजापति तथा संतोष प्रजापति ने पत्रक वितरण कर सरकार की योजनाओं को बताया।

Views: 5


Leave a Reply