गुजरात विश्वविद्यालय में सम्मानित हुए डा. विजयानन्द

गाजीपुर। हिंदी के सुपरिचित साहित्यकार और वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयानन्द को उनकी दीर्घकालीन हिन्दी साहित्य सेवा के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय, आनंद,गुजरात के सभागार में सम्मानित किया गया। 


        सरदार पटेल विश्वविद्यालय व गुजरात साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिलीप कुमार मेहरा तथा अंकुर जी के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निरंजन भाई पटेल ने की, जबकि समारोह के मुख्य अतिथि डा. विजयानन्द ही रहे। इस अवसर पर डॉ. विजयानन्द ने ” साहित्य और रेडियो के अंतर्संबंध ” पर विस्तृत व्याख्यान दिया। 

       ज्ञात हो कि जिले के मनिहारी क्षेत्र के बखरा ग्राम निवासी विजयानन्द को इसी माह मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का एक लाख रुपए का अखिल भारतीय कविता पुरस्कार मिला है। वहीं हिंदुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज का दो लाख रुपए का भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान सहित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के दो पुरस्कार पूर्व में प्राप्त हो चुके हैं। हिन्दी साहित्य की लगभग सभी विधाओं में इनकी 54 मौलिक, अनुदित, संपादित कुल 85 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे हिन्दी साहित्य की अनेकों राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित किये गये हैं। अमेरिका के रामकाव्य पीयूष, कृष्णकाव्य पीयूष सहित, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया,जापान सिंगापुर , मारीशस , मलेशिया, फिजी आदि अनेक देशों के काव्य संग्रहों,पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती रही हैं। भारत के कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर एम.फिल, पीएचडी का शोध कार्य हो चुका/ चल रहा है।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply