अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं महिलाएं
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरुकता सहित अनेकों समारोह आयोजित कर समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों द्वारा प्राचार्य प्रोफ. राघवेंद्र कुमार पांडेय के संरक्षण में महाविद्यालय से हेतिमपुर तक जन जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली के शिविरार्थियों ने ” सम्मान प्रतिष्ठा और अधिकार, नारी सशक्तिकरण के हैं आधार; नारी है तो परिवार है, सुंदर जीवन का आधार है” आदि नारे लगाकर लोगों को समाज से लैंगिक भेदभाव खत्म करने एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया। प्रो. प्रतिमा सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि नारियों की जितनी ज्यादा उन्नति होगी हमारा राष्ट्र उतना ही सशक्त एवं समृद्ध होगा l वहीं द्वितीय सत्र में मतदान जागरूकता पर आयोजित परिचर्चा में लोक तंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा.त्रिनाथ मिश्र, धर्मेन्द्र, डॉ अशोक कुमार और डॉ अतुल कुमार सिंह तथा कर्मचारी सुनील कुशवाहा व नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

वहीं दुल्लहपुर में सौहार्द एवं बंधुत्व मंच, बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट और यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की वकालत की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अमित कुमार मौर्य व विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार रहे। बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के संस्थापक राजकुमार मौर्य और कार्यक्रम के आयोजक सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के संचालक हिमांशु मौर्य ने अपने प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर सम्मानित कियाकार्यक्रम में निधि मौर्य, प्रियंका कुमारी, रिंकू राजभर सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाया और उन्हें समाज में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा दी।यूनाइटेड मीडिया के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा, “महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। वहीं, राजकुमार मौर्य ने महिला दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो हर स्तर पर महिलाओं को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने की दिशा में काम करती है।” मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में महिलाओं के योगदान को मान्यता देने के साथ-साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक बेहतरीन तरीका हैं।
इसी क्रम में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा इतिहास महिलाओं के योगदान वर्णन के बिना अधुरा है। उन्होंने कहा कि भारत में पुरातन काल से महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है,लेकिन मुगल काल व अंग्रेजी हुकूमत के लम्बे काल खण्ड मे मान, सम्मान , स्वाभिमान के रक्षा के लिए नारी शक्ति को नेपथ्य में जाना पड़ा। उस समय भी विषम परिस्थितियों में भी शक्ति स्वरूपा महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, जीजा माता, अहिल्या बाई होलकर, अवन्तिबाई जैसी मातृशक्तियों की संघर्ष गाथाएं हमारे इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों मे अंकित है। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास महिलाओं के योगदान के बिना अधुरा है। राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। उन्होंने कहा कि नारी नेतृत्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा किया और उनका सम्मान करते हुए महिला मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं।उनकी सोच है कि देश की महिलाएं मजबूत और समृद्ध होगी तो हमारा देश विकसित भारत बनेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति मे नारी शक्ति का अनादि काल से बड़ा महत्व रहा है शक्ति के पुजा मे निहित शक्ति स्वरूप देवीयों के रूप में मातृ शक्ति को पूजने का काम होता रहा है। उन्होंने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स् सम्मानित किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम को पू्र्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पारसनाथ राय, पूनम मौर्य, माया सिंह, मीरा श्रीवास्तव, किरन सिंह, ज्योत्सना आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री महिला मोर्चा माया सिंह ने किया। कार्यक्रम मे संयोजक जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर,सरोज मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, लालसा भारद्वाज,राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, नीतीश दूबे आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, चिकित्सा, समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत उषा बनवासी, डा ज्योति शर्मा, अमृता यादव, सुनीता शर्मा, प्रतिमा मिश्रा, खुशबू वर्मा, वंदना सिंह, अनुपमा यादव, मनोरमा शर्मा, शशि यादव, अर्पिता सिंह, नीलू यादव को मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह सदस्य केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, सांसद राज्यसभा डा संगीता बलवंत व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्मानित किया।
Views: 83