चोरी के सोने के कंगन व नकदी सहित दो महिलाएं गिरफ्तार 

गाजीपुर। कोतवाली सदर की शक्ति मोबाइल पुलिस टीम ने चोरी करने वाली दो अभियुक्ताओं को दो सोने का कंगन व चार हजार रुपये नकद  के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे आभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस की शक्ति मोबाइल टीम द्वारा अभियुक्ता मुस्कान पत्नी इस्लाम व तमन्ना पुत्री कलाम निवासीगण गोल गड्डा थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी को जमानिया मोड़ थाना कोतवाली से गिरफ्तार किया गया।


        बताया गया कि 30 जनवरी को जमानियां मोड़ पर सोनम सिंह पत्नी रोशन सिंह द्वारा बस पकड़ने जाते समय अभियुक्ताओं द्वारा पर्स से चार हजार रुपये एवं दो सोने का कंगन चोरी किया गया‌। शोर मचाने व सूचना पर तत्काल शक्ति मोबाइल टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर दो नकाब पोश अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी किया गया दो सोने का कंगन व चार हजार रुपये बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना पर मुकदमा  पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 14


Leave a Reply