महामंडलेश्वर के आविर्भाव दिवस पर हुआ धार्मिक पाठ
गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम के 25वें ब्रह्मलीन महंत महामंडलेश्वर स्वामी बालकृष्ण यति महाराज का आविर्भाव दिवस महंत पवहारी श्री बालकृष्ण यति कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को षट्तिला एकादशी के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया। गुरू महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन करते हुए गीता पाठ, विष्णुसहस्तनाम का पाठ और असंख्य हनुमान चालीसा का पाठ शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी ने अपने गुरु ब्रहमलीन महामण्डलेश्वर बालकृष्ण यति महाराज का स्मरण करते हुए उनके कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका कर्तव्यमय, सादगी भरा जीवन निष्काम कर्मयोग उनमें झलकता था। लोग उनसे मिलकर अपने को सौभाग्यशाली मानते थे। जो सच्चे हदय से उनके निकट आकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करता था, वह ज्ञान की नई अनुभूतियां पाकर अपने जीवन को धन्य करता था। वे आजीवन शिव व शक्ति की आराधना एवं भक्ति में तल्लीन रहकर सनातन धर्म की सेवा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाविद्यालय के संस्थापक का वंदन कर भोग प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती रिंकू सिंह, आरती सिंह, वीणा मिश्रा, अंजू सिंह, सुनीता मौर्य, शिखा सिह, संघ्या यादव, कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर सिंह, छात्राएं श्रेया सिंह , अंजली, ज्योति, प्रीति, खुशी, श्रद्धा सिंह, दीपशिखा आदि उपस्थित रहीं।
Views: 7







