जयन्ती पर भगवान सिंह को किया गया नमन 

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा के संस्थापक कर्मयोगी बाबू भगवान सिंह की जयंती महाविद्यालय में मनायी गई। महाविद्यालय परिवार के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्हें महामानव की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में बाबू भगवान सिंह  के इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।  उन्होंने इस ग्रामीणांचल में महाविद्यालय की स्थापना कर यहां के व्यक्तियों शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए जो प्रयास किया वह उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय है। इस मौके पर सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।


Views: 9


Leave a Reply