ये दिवाली माय भारत के साथ ” का आगाज कल

गाज़ीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर माई भारत एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में माय भारत पोर्टल के 31 अक्टूबर को 1 वर्ष पूरा होने पर ” ये दिवाली माय भारत के साथ ससमारोह मनाया जाएगा। यह “कार्यक्रम 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में संगठन के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने बताया कि 28 अक्टूबर को प्रातः आठ बजे नई सब्जी मंडी, एम एच स्कूल के पास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 29 अक्टूबर को प्रातः आठ बजे सिंचाई विभाग चौराहा, लुदर्स  कॉन्वेंट स्कूल के बाद लंका मैदान चौराहा पर स्वच्छता अभियान आयोजित होगा । 30 अक्टूबर को प्रातःआठ बजे पुरानी सब्जी मंडी, चीतनाथ एवं रौजा तिराहा पर स्वच्छता अभियान चलेगा। इस  अभियान में व्यापार मंडल, ट्रैफिक पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग रहेगा। 


         व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने सभी से आग्रह किया है कि गाजीपुर को स्वच्छ बनाना है ।जब जनपद स्वस्थ होगा तो लोगों का स्वास्थ्य भी उत्तम होगा और यह बिना जन सहयोग के संभव नहीं है। उन्होंने अपने संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं आम जनता से अपील किया है कि निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर सभी लोग समय से पहुंच करके स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें तथा ये दिवाली माय भारत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं lइस अवसर पर आयुष्मान भारत के डीसी रजनीश वर्मा, रंजन सिंह जिला अध्यक्ष उद्योग मंच, नवीन चंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल, नंदन जी शर्मा जिला युवा कोषाध्यक्ष ,शमशेर आलम उर्फ सोनू रायनी , जिला युवा महामंत्री, सुनील वर्मा नगर युवा संगठन मंत्री ,राम जी कुशवाह जिला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने इस पूरे अभियान को सपल बनाने में सहयोग का आग्रह किया है।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply