रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम 

गाजीपुर। प्रकाश पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में महावीर मंदिर सादात के प्रांगण में रामा स्टडी परिवार के छात्र छात्राओं द्वारा रविवार को रंगोली बनाकर खुशियां मनाई। विभिन्न समूहों में बंटे छात्र छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कलाकारी का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।      रामा स्टडी परिवार के अनुष्का यादव, सतीश प्रजापति, आशीष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मोहिनी जायसवाल, काजल वर्मा, पायल वर्मा, माही, खुशवंत (दक्ष) गुप्ता, संध्या कुशवाहा, हर्षित गुप्ता, आकांक्षा, संवि बरनवाल, सार्थक बरनवाल की आकर्षक रंगोलियां मनमोहन व उत्साहवर्धक रहीं।      प्रतियोगिता के आयोजक निशांत मद्धेशिया ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के दसवीं को प्रथम, सीबीएसई 11 वीं को द्वितीय और माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटर के छात्र छात्राओं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आयोजक निशांत मद्धेशिया ने छात्र -छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इको-फ्रेंडली दिवाली मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनन्या राय, शिवम गुप्ता, मनीष कुमार, गर्व राय, आयुष सिंह आदि उपस्थित रहे।


Views: 19

Advertisements

Leave a Reply