रोजगार मेला सोमवार को

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण, संस्थान गाजीपुर के तत्वाधान में प्लेसमेंट डे/रोजगार मेला का आयोजन दिनांक द 21 अक्टूबर 2024 को किया गया है।
निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार सोमवार को यह मेला
पूर्वान्ह ग्यारह बजे से अपरान्ह तीन बजे तक आयोजित होगा जिसमें विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता/आई०टी०आई० के मूल प्रमाण पत्रों व प्रत्येक प्रमाण पत्र की दो-दो छायाप्रति के साथ मेले में प्रतिभाग कर
सकते हैं।


Views: 14


Leave a Reply