अवैध असलहा व मोबाइल सेट के साथ दो गिरफ्तार 

गाज़ीपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान शुक्रवार को दुल्लहपुर थाना पुलिस ने अवैध तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस, तीन मोबाईल फोन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस को यह सफलता थाने पर दर्ज मुकदमें के सम्बन्ध में, मुखबिर की सूचना पर मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वीर अब्दुल हमीद शहीद स्मारक मोड़ धामूपुर से* अभियुक्त मोनू यादव पुत्र स्व0 फुन्नू यादव निवासी लहुरापुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर तथा प्रदुम्मन यादव पुत्र अभिमन्यु यादव निवासी ग्राम रेवरिया थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को अपरान्ह करीब 03.15 बजे गिरफ्तार किया गया । उनके कब्जे से तीन मोबाईल व एक तमंचा .315 बोर व एक कारतूस जिन्दा .315 बोर और क्रमशः 500 रुपये व 600 रुपये बरामद हुआ । मोनू यादव पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।   थाने पर दर्ज मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा की बढ़ोतरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगतपति मिश्रा, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार यादव व विनोद कुमार सिंह, आरक्षी अश्वनी कुमार सिंह व राजा गौड़ थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर शामिल र

हे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply