टेरी की छात्राओं ने रचा इतिहास 

  • रचना तिवारी व रितिका गुप्ता को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के 28 वें दीक्षांत समरोह में 22 सितम्बर  2024 को, तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी ), पी० जी० कॉलेज, गाज़ीपुर की बीसीए की छात्रा रितिका गुप्ता एवं बीबीए की की छात्रा रचना तिवारी को महामहिम राज्यपाल, उ०प्र० आनंदी बेन पटेल ने स्वर्णपदक देकर सम्मानित किया। छात्रा रितिका गुप्ता ने बीसीए की परीक्षा में 84.11 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। वहीं बीबीए की छात्रा रचना तिवारी ने 81.12 प्रतिशत अंक अर्जित कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान का कीर्तिमान बनाया था। रचना तिवारी इसी संस्थान की एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं| संस्थान के सचिव/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ०प्र० ने अपनी दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की| तकनीकी शिक्षा को अत्याधुनिक, उत्कृष्ट और गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए हर प्रयास और सुविधाओं से संस्थान को पूर्ण करने का आश्वाशन दिया|


Views: 20


Leave a Reply