दहेज हत्या में वांछित पति पत्नी गिरफ्तार 

गाजीपुर‌‌। नोनहरा थाना पुलिस टीम ने डीपी एक्ट व दहेज हत्या से सम्बन्धित मुकदमें के वांछित अभियुक्ता सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ।


      अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को उपनिरीक्षक अविनाश मणि मय हमराह द्वारा थाना पर पंजीकृत दहेज हत्या व डीपी एक्ट में वांछित.ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व. जगरदेव यादव व.चिन्ता देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासीगण ग्राम नसीरपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को ग्राम नसीरपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 1


Leave a Reply