राधा-कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरी छटा
नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर के सौजन्य से रविवार को लंका मैदान स्थित मैरिज हाल में जनपद स्तरीय राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 285 जोड़ों यानी कुल 570 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एलकेजी से कक्षा तीन तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनोहारी रूप धारण कर अपनी संजीव प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक मुकुट, बांसुरी और पारंपरिक श्रृंगार में सजे राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों की मासूम अदाओं और शानदार मंचन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अपर उप जिला मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह तथा रामलीला कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश तिवारी रहे। अध्यक्षता अजय शंकर लाल श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि ने राधा-कृष्ण के रूप में उपस्थित बच्चों की आरती उतारी और सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल ने कहा कि वेलफेयर क्लब जनपद की ऐसी संस्था है, जो नौनिहालों से लेकर विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों का पहुंचना क्लब के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत सत्य प्रकाश तिवारी एवं सोनी यादव ने किया। क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा तथा जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अग्रवाल रोहित, अजय कुशवाहा, संतोष, शोभा श्रीवास्तव, सत्यदेव दूबे, अंकित सिंह, राम कुमार विश्वकर्मा, संजय वर्मा, शिवाजी श्रीवास्तव, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में क्लब पदाधिकारी, अभिभावक एवं दर्शक मौजूद रहे। अंत में क्लब ऑडिटर डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
…………………………..……..
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित हुए प्रतिभागी
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रतिभागियों में प्रथम स्थान के लिए सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल की यशस्वी एवं आकृत तुलस्यान, अग्रसेन पब्लिक स्कूल के शिवांश श्रीवास्तव एवं अनन्या जारा, सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल की आस्था वर्मा एवं प्रतीक साहू, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल की अक्षिता एवं शौर्य जायसवाल, चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर की जाह्नवी एवं शिवांश राय, शाह फैज पब्लिक स्कूल की आरवी एवं गौरांग पांडेय, मार्टर मेमोरियल स्कूल की आराध्या एवं वैष्णवी, एंजेआरपी पब्लिक स्कूल की सुरम्या एवं वानी सिंह, केएल इंटरनेशनल की अक्षिता एवं अद्विक तथा बैजनाथ इंटर कॉलेज की पीहू एवं अरिनव शामिल रहे।
द्वितीय स्थान के लिए श्रीराम स्कूल की सूफिया एवं प्रिंस, अभिनव सरस्वती विद्या मंदिर के वामिक एवं इब्राहिम, डिवाइन हर्ट पब्लिक स्कूल की आरोही एवं आयुष कुमार बिंद, केजेडएन पब्लिक स्कूल की ताहिरा आजम तथा डिफेंस पब्लिक स्कूल की इफत खान एवं शिवा सिंह कुशवाहा का चयन किया गया। वहीं तीसरे स्थान के लिए ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल की रागिनी एवं अंकित का चयन हुआ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बिलकिस जहां, बिंदू देवी एवं कीर्ति श्रीवास्तव शामिल रहीं।
Views: 8






