जिलाधिकारी ने बदले उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र

गाजीपुर। राजकीय एवं शासकीय कार्यहित में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने ज़िले में कार्यरत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी / डिप्टी कलेक्टर का स्थानान्तरण करते हुए नवीन तैनाती दी है।


     स्थानांतरण के क्रम में, रामेश्वर सुधाकर के जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्हें उपजिलाधिकारी/ उपजिला मजिस्ट्रेट सैदपुर की कमान सौंपी है।वहीं उपजिलाधिकारी/ उपजिला मजिस्ट्रेट सैदपुर रविश कुमार को उपजिलाधिकारी/ उपजिला मजिस्ट्रेट जखनियां के पद पर भेजा गया है। उपजिलाधिकारी/ उपजिला मजिस्ट्रेट जखनियां के पद पर कार्यरत कमलेश कुमार सिंह अब अपर उप जिलाधिकारी सदर- गाजीपुर होंगे। अपर उप जिलाधिकारी सदर गाजीपुर चन्द्रशेखर यादव अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सैदपुर/डिप्टी कलेक्टर (द्वितीय) बनाये गये हैं।  उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सैदपुर/डिप्टी कलेक्टर (द्वितीय) डा० हर्षिता तिवारी को उपजिलाधिकारी/ डिप्टी कलेक्टर सम्बद्ध जिलाधिकारी कार्यालय तो सुश्री ज्योति चौरसिया को जनपद में उपजिलाधिकारी/ डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कासिमाबाद/डिप्टी कलेक्टर (पंचम) के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

Views: 16


Leave a Reply