नवनिर्मित छज्जा गिरने से मजदूर की गयी जान
गाजीपुर। नवनिर्मित छज्जे की सेंट्रिंग खोलते समय ही गिरे छज्जे के मलवे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर शमीम बिहार के भभुआ कैमूर का निवासी था।
बताया गया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग में एक कपड़ो के शोरूम के गोदाम के गेट पर कुछ दिन पूर्व छज्जा निर्मित किया गया था। आज छ्ज्जे की सेंट्रिंग खोलते वक्त छ्ज्जा अचानक गिर गया। उसके मलबे में दबकर मजदूर की मौत हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुधाकर पांडेय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की तहकीकात कर रही है।
दुर्घटना की सूचना मृतक मजदूर के परिजनों को दे दी गई है। उनसे प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Views: 5










