शिक्षण योजना बनाकर शिक्षण कार्य करने का निर्देश 

गाजीपुर। सादात शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में डायट मेन्टर सुमन तिवारी और डायट प्रवक्ता डा. साजिया द्वारा सपोर्टिव सुपर विजन कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। कक्षा छ: में अंग्रेजी विषय में बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को स्पाट असेसमेंट के द्वारा परखा गया। निरीक्षण में छात्रों की गुणवत्ता अच्छी पायी गयी। डायट मेन्टर ने स्कूल में बने एमडीएम के बारे में बच्चों से जानकारी ली। डायट मेन्टर ने निपुण लक्ष्य, कक्षा शिक्षण के समय आवश्यकता अनुसार टीएलएम, गणित किट, प्रिन्ट रिच सामग्री का प्रयोग, शिक्षक संदर्शिका, हस्तपुस्तिका आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह का उपयोग करने, आदर्श शिक्षण योजना बनाने, शिक्षक डायरी भरने की जानकारी शिक्षकों को दिया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को आवश्यकतानुसार उपचारात्मक शिक्षण, उपयुक्त शिक्षण पद्धति का समुचित प्रयोग करने की सलाह दी।


         विद्यालय में शिक्षण योजना बनाकर आगे शिक्षण कार्य करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प  लिया। डायट प्रवक्ता  ने बताया कि सरकार व विभाग के निर्देशों के अनुपालन में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों, शिक्षकों व जनपदीय टीम के साथ मिलकर मिशन मोड में कार्य कर निपुण लक्ष्य प्राप्त करना एक मक़सद है। निपुण तालिका को अद्यतन करते हुए बच्चों को उपचारात्मक शिक्षण किया जाय। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सोनू खरवार, जैनब रहमान, सतिराम, पूजा मिश्रा, बुद्धू राम, अनिता यादव  आदि उपस्थित रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply