पंचांग व राशिफल – 09 सितंबर 2024

पंचांग व राशिफल – 09 सितंबर 2024


पंचांग

विक्रमी संवत                 2081  

शक सम्वत                 1945  

मास                                   भाद्रपद 

पक्ष                             शुक्ल पक्ष

तिथि                                   षष्ठी 

नक्षत्र                                   विशाखा 

वार                                     सोमवार 

योग                                     वैधृति 

सूर्योदय                               05:39

सूर्यास्त                               18:06

चन्द्रमा                                   तुला

राहुकाल दोपहर                  07:36 – 09:09

अभिजीत मुहूर्त                   11:50 – 12:40

तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा होता है लेकिन बुधवार के दिन तुलसी के पौधे में भूलकर भी जल नहीं चढ़ाना चाहिए और सिर्फ बुधवार ही नहीं रविवार और ग्यारस के दिन भी तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाया जाता है कहा जाता है की ग्यारस के दिन तुलसी माता निर्जला व्रत रखती है इसलिए तुलसी के पौधे में ग्यारस के दिन जल नहीं चढ़ाते है और बुधवार और रविवार को तुलसी की पत्तियां कभी भी नहीं तोड़नी चाहिए। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

 

मेष

आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।

 

वृष

आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।

 

मिथुन

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

 

कर्क

आज सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है।

 

सिंह

आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे।

 

कन्या

आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।

 

तुला

आज आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी।

 

वृश्चिक

आज धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।

 

धनु

आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे।

 

मकर

आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा।

 

कुंभ

आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।

 

मीन

आज कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply