पंचांग व राशिफल – 02 सितम्बर 2024
पंचांग व राशिफल – 02 सितम्बर 2024
पंचांग
विक्रमी संवत 2081
शक सम्वत 1945
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
नक्षत्र मघा
वार सोमवार
योग शिव
सूर्योदय 05:36
सूर्यास्त 18:14
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल दोपहर 19:35 – 21:10
अभिजीत मुहूर्त 11:56 – 12:46
आज का राशिफल
मेष
आज आर्थिक प्रयास सफल होंगे। लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आज खान-पान पर ध्यान दें। प्यार- प्रेम में भावनाओं पर ध्यान रखें। आज परिवार के साथ मस्ती मनोरंजन करेंगे।इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।
वृष
आझ काम का बोझ अधिक रहने वाला है। अपनों के साथ समय व्यतीत करें। पेंडिंग कार्य को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। सफलता के योग हैं। निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा। सामाजिक लोगों को लाभ मिलेगा। समय परिवार के साथ प्रेम और सौहार्द में बीतेगा।
मिथुन
आज का दिन वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। ऐसे में शांत रहें। स्वास्थ्य की समस्या हो तो लापरवाही न करें। पारिवारिक मतभेद से बचना हितकर है। आज मनोरंजन के साथ बितेगा। घर में मनमुटाव की स्थिति से बचें। जिम्मेदारियों में सहयोगी मदद करेंगे।
कर्क
आज आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आज आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा और पुराने मित्रों का आगमन हो सकता है। आज जोश के साथ कार्यों को पूरा करना होगा। आज सकारात्मक ऊर्जा प्रभावी है।
सिंह
आज किसी से उलझने की कोशिश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहें । आज लेन-देन और निवेश से बचें। मनोरजंन के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनेगी।
कन्या
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल की जरूरत है। प्रतियोगिता में लाभ का समय है। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी निभाने का समय है। बचत पर ध्यान दें। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, भविष्य के लिए लाभवर्द्धक समय है।
तुला
आज निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। काम से जुड़ी यात्रा हो सकती है। शुभ समाचार मिल सकता है। पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। जल्दी करने से बचना हितकर है।स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। परिजनों के साथ घर पर मस्ती करेंगें।
वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप धैर्य रखें और वाद-विवाद से बचें। शारिरिक परेशान हो सकती है। अपनी विशेष गुप्त बातें शेयर न करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेना हितकर रहेगा। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। चुनौतियों का सामना करें लाभ होगा।
धनु
आज अस्वस्थता पर खर्च बढ़ेगा बचत खत्म होने से तनाव रहेगा। पिता से मनमुटाव हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी नई योजना में निवेश न करें। पारिवारिक सहयोग रहेगा।
मकर
आज का दिन अनुकूल है। अपने काम स्वयं करना हितकर रहेगा। क्रोध को अपने पर हाबी न होने दें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आय में कमी और नुकसान होने के योग हैं , सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में परेशानियां रहेंगी।समझदारी से काम लें और स्थिति पर नजर रखें।
कुंभ
आज किसी यात्रा पर धन हानि हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। बच्चों से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आज कर्ज से छुटकारा मिलेगा। सेहत परेशानी का सबब बन सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। परिजनों से मनमुटाव होगा।
मीन
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धन लाभ होगा। नौकरी के लिए दिन शुभ है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें। ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें। आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर सचेत रहें।
Views: 11








