जाको राखे साइयां मार सके ना कोय ………
पुलिस की तत्परता से बची डूब रही युवती
गाजीपुर। थाना भावरकोल पुलिस की तत्परता से गंगा नदी में डूब रही बालिका को सुरक्षित बचाकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे उसके परिवार को सौंपा गया। बताते चलें कि 28 अगस्त 2024 को समय लगभग 18.30 बजे सूचना मिली की गाजीपुर की तरफ से गंगा नदी में बहते हुए एक लड़की शेरपुर गंगा नदी घाट की तरफ जा रही है।
भांवरकोल थाने द्वारा इस सूचना पर तत्काल शेरपुर ग्राम भ्रमण पर उपस्थित आरक्षी सुशील कुमार पाण्डेय व आरक्षी जितेश कुमार को भेजा गया जो तत्परता से गंगा नदी घाट शेरपुर के किनारे पहुँचे। वहां उन्होंने उपस्थित मल्लाहों की मदद से जाल फेंककर तत्काल युवती को बचाया गया एवं प्राथमिक उपचार दिया गया। सामान्य होने पर लड़की से नाम पता पूछा गया। वह जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनो निवासी सन्तोष ठठेरा की पुत्री गरिमा कुमारी थी। पुलिस ने वहां से बिरनो सम्पर्क कर उसके परिजनों को बुलाया और उनकी पुत्री को सकुशल सुपुर्द कराया गया ।
Views: 6








