यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बने मदन यादव

गाजीपुर। आदर्श बालक बालिका इंटर कॉलेज सरहुला में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाज़ीपुर का  जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव मनोनीत अध्यक्ष मदन यादव एवं ब्लॉक अध्यक्षों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में भरत यादव जिलाध्यक्ष ने मदन यादव को जिलाध्यक्ष का पदभार एवम् स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


       बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक हरिद्वार यादव ने कहा कि मदन यादव समाजसेवी होने के साथ कर्मठ भी है, जिससे संगठन मजबूत होगा और संगठन का विस्तार होगा। 

      नवमनोनित जिला अध्यक्ष ने कहा कि अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया जाना नितान्त आवश्यक है। हम लोग नंद वंश के वंशज हैं और हम सब लोग एक हैं। हमे आपसी विवाद को स्वजातिय बंधु के द्वारा सुलह समझौता से हल करने पर विचार होगा। यादव महासभा के संगठन को मजबूत करने पर विचार करते हुए काम करने की जरूरत है। यादव  समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर विचार विमर्श करना तथा उस पर समुचित प्रयास करना चाहिए। यादव समाज के लोगों द्वारा दहेज रहित शादी करने पर अग्रणीय भूमिका निभाना होगा। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मे भागीदारी पर विचार करना चाहिए। यादव समाज के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग करने पर विचार करना होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आपसी समझौता व समाज के प्रति वफादार व्यक्ति को सहयोग करना एवम् अन्य प्रस्तावो पर विचार होना चाहिए। 

     स्वागत करने वालों में हरिद्वार सिंह यादव, भारत यादव, राम विजय सिंह यादव, उपेन्द्र यादव, नीरज यादव, गुड्डू सिंह यादव, शशिकांत, विमल यादव, प्रवीण कुमार यादव, अनीता यादव, रीता, भोला सिंह यादव , हरिओम सिंह यादव ,  हरिओम यादव, बृजला यादव , हरिश्चंद्र सिंह यादव, श्रीराम सिंह यादव , मदन सिंह यादव, दयाराम यादव , जिली यादव सहित काफी संख्या में स्वजातिय बन्धु व नेता गण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक हरिद्वार यादव व संचालन भोला यादव ने किया। 

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply