मुख्तार अंसारी गैंग का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने आईएस -191 गैंग सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी के सहयोगी तथा पच्चीस हजार रुपये के इनामियां अपराधी को मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।


 पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान व वाँछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में हत्या एवं अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के संश्रय दाता मंसूर अहमद पुत्र ख़ुर्शीदुल अंसारी निवासी मंगल बाजार युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मु0 शाहिद पुत्र कुर्बान अली निवासी ग्राम मंगल बाजार युसुफपुर थानां मुहम्मदाबाद ग़ाज़ीपुर, मूल पता अब्दुल हमीद नगर रौजा थाना सैदपुर ग़ाज़ीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त  शाहिद उर्फ कुर्बान मनोज राय हत्याकांड का आरोपी है। उसे पुलिस ने मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी के घर से गिरफ्तार किया है। शाहिद और मंसूर अंसारी दोनों मुख्तार अंसारी गैंग 191 के सक्रिय सदस्य हैं और मंसूर अंसारी अभी फरार चल रहा है। इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। उसके ऊपर चार अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद मय टीम तथा स्वाट/सर्विलांस टीम ग़ाज़ीपुर शामिल रहीं।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply