चार शिक्षार्थी अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय थल सेना में चयनित
पी.जी. कालेज मलिकपूरा में निःशुल्क संचालित हो रही कोचिंग
गाजीपुर। पीजी कालेज मलिकपुरा में संचालित बाबू भगवान सिंह रेमेडियल कोचिंग के तीन छात्र व एक छात्रा का चयन अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय थल सेना में होने पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामन व्यक्त की।
चयनित होने वालों में क्रमशः हर्ष सिंह, कृष्णा कनौजिया, हिमांशु यादव व अंकिता राजभर ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० दिवाकर सिंह व अन्य प्राध्यापकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इसके साथ ही प्राचार्य ने एन.एन.सी. प्रभारी प्रो. चंद्रभान सिंह और कोचिंग समन्यवक डॉ० शिव प्रताप यादव, डॉ० सर्वेश पाण्डेय, डॉ० कुंजलता, डॉ० दीपक यादव, वासुदेवन मणि त्रिपाठी व अन्य प्राध्यापकों को भी बधाई देते हुए महाविद्यालय की प्रगति हेतु प्रोत्साहित किया।
Views: 15









