चोरी की मोटर साइकिल सहित युवक गिरफ्तार
गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की हीरो स्पेलण्डर मोटर साइकिल सहित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा रामपुर बन्तरा अण्डर पास पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर रोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम सरया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर हाल पता दयोपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को करीब डेढ़ बजे धामूपुर चट्टी के पास से चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उस सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, आरक्षी अखिलेश सिंह व सन्तोष मौर्या थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 14








