बगीचे में मिले वृद्ध सम्पत्ति के शव
गाजीपुर। रविवार की सुबह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के पास बागीचे में एक पुरुष व एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव मिलने की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव की शिनाख्त मेल्हू मुसहर पुत्र सीताराम उम्र करीब 60 वर्ष व उसकी पत्नी सुलेखिया देवी उम्र करीब 51 वर्ष निवासीगण ग्राम करकतपुर थानां करीमुद्दीनपुर जनपद ग़ाज़ीपुर के रूप में की गयी। दोनों की मौत क्यों, किन परिस्थितियों में और कैसे हुई इसके सम्बन्ध में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य एकत्रित की कार्यवाही की गयी। मृतकों के सम्बंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस विधिक कार्यवाही में जूटी रही। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। वैसे पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या के रहस्य से पर्दा उठाने में लगी हुई है्।
Views: 11









