ससमारोह मनी सम्राट अशोक की जयंती

गाजीपुर। बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट एवं यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मरदह क्षेत्र के गोविंदपुर कीरत गांव में मंगलवार को सम्राट अशोक की  जयंती मनाई गई। 

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व शास्त्री इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक मनोज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया ।

     मुख्य अतिथि उमाशंकर कुशवाहा ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सम्राट अशोक भारत के शक्तिशाली एवं महान सम्राट रहे। सम्राट अशोक को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ कहा जाता है और यह स्थान भारत में केवल सम्राट अशोक को मिला है। सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य से बेहतर कुशल प्रशासन तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है।

     समाज सेवी राजकुमार मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जा सकता है। समता मूलक समाज की स्थापना करने के लिए हम सबको सर्व समाज हित में हो रहे अन्याय को सहन नहीं करना चाहिए और लोगों को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए धर्म प्रचारकों को नेपाल, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, सीरिया, मिस्र तथा यूनान भी भेजा। इसी कार्य के लिए उसने अपने पुत्र महेंद्र एवं पुत्री संघमित्रा को भी यात्राओं पर भेजा था। 

      अशोक के तेरहवें अभिलेख के अनुसार अपने राज्याभिषेक के आठ वर्ष बाद कलिंग युद्ध लड़ा और गिरनार के आठवें शिला अभिलेख के अनुसार वो 10वे वर्ष संघ में शामिल हो गए। 

     यह सम्राट अशोक द्वारा आरंभिक कलिंग युद्ध में लाखों कलिंग सैनिकों की मौत हो गई, जिससे अशोक महान को पछतावा हुआ, हालांकि उसने कलिंग को जीत लिया। भारी रक्तपात देखकर उनका हृदय परिवर्तित हो गया युद्ध त्याग कर बुद्ध की ओर बढ़ चले और  ‘धर्माशोक’ बन गये।

        कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुनेश्वर सागर, शैलेश राम, राकेश यादव जिला मंत्री भाजपा, और कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के संस्थापक राजकुमार मौर्य व नेट कंप्यूटर के संचालक अनिल कुमार मौर्य रहे। सहयोगी संस्थान के रूप में यूनाइटेड मीडिया पत्रकार संगठन के संस्थापक उपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, कृपा शंकर यादव, राहुल सिंह, बसपा के जिला महासचिव अखिलेश्वर कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, विशाल मौर्य, राजेंद्र कुशवाहा, भोला राजभर, अरुण वर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा, शहीद हरेंद्र कुशवाहा के भाई सुनील कुशवाहा, एम एम बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक सुनील कुशवाहा, रमेश कुमार जय हिंद, विनय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंदपुर ग्राम सभा के  ग्राम प्रधान रामावतार यादव तथा संचालन डा वीरेंद्र कुशवाहा ने किया।

Visits: 133

Leave a Reply