पाक्सो एक्ट का वारंटी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस द्वारा  एक वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया।


      यह कार्रवाई विशेष न्यायालय पाक्सो गाजीपुर द्वारा पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के सन्दर्भ में जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में की गयी। पुलिस टीम ने अभियुक्त महेन्द्र यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी ग्राम गहनी थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र द्विवेदी तथा आरक्षी धीरज कुमार व माधवेन्द्र सिंह थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 5


Leave a Reply