कम्बल पाकर खिले ग़रीबों, मज़लूमों के चेहरे 

गाजीपुर। आशा आश्वी सामाजिक सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम अविनाश जायसवाल “नेपाली” अध्यक्ष नगर पंचायत दिलदारनगर के सौजन्य से किया गया। 


   कम्बल वितरण कार्यक्रम द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों ग़रीबों और मज़लूमों को कड़ाके की ठंड में राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया।

        बताया गया कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में असहाय गरीबों की हर संभव मदद करना है। इसके लिए आगामी कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा आँख का निःशुल्क आपरेशन शिविर, बच्चों को स्कूल बैग वितरण और भोजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। 

       इस मौक़े पर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी, उपाध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित सिंह यादव, अहमद नवाज़, मनीष जायसवाल, अरविंद जायसवाल, धीरज गुप्ता एडवोकेट, गौतम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Views: 9


Leave a Reply