“हाय 2024, बाय 2023” कार्यक्रम में बालिकाओं ने मचाई धूम 

गाजीपुर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर  वेलफेयर क्लब द्वारा “हाय 2024 बाय 2023” कार्यक्रम अंतर्गत  दुल्हन प्रतियोगिता कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर में सम्पन्न हुई।

        कार्यक्रम का शुभारम्भ क्लब अध्यक्ष डा  शरद कुमार वर्मा तथा प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती लालसा सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया।

      इस प्रतियोगिता में छात्राओं के रंगारंग 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। वहीं छात्राओ ने  दुल्हन का वेष धर कर जहाँ जाते हुए साल 2023 की विदाई को सिसक-सिसक कर प्रस्तुत की वही नए वर्ष का स्वागत उत्साह पूर्वक बेहतरीन तरीके से प्रस्तुति देकर किया। छात्राओं की सजीव प्रस्तुति देखकर उपस्थित जन भावविह्वल कर दिया।

          प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के अनुसार जूनियर वर्ग में अरुणा को प्रथम, रेशमा खातून को दूसरा स्थान तथा तीसरे स्थान पर रूपसी रही, जबकि सीनियर वर्ग में दीपिका यादव प्रथम, इरम द्वितीय तथा खुशबू को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। रूपा कुमारी, माया, रूबी खातून, ताजिना, करिश्मा, ज्योति, संजना कुमारी, अंशिका, शमा, खुशबू, गुड़िया, स्नेहा, श्रष्टि सिंह, नीतू, सामिना, नासरा, साबिया, सहाना, लक्ष्मी कुमारी, अनुष्का, माधुरी, प्रीति सहित 47 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में  श्रीमति सुषमा यादव, शहाना जहां तथा श्रीमती रिंकू यादव रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा सचिव अभिषेक सिंह ने पदक  देकर सम्मानित किया जबकि क्लब अध्यक्ष डा.शरद वर्मा ने निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय परिवार की शशिबाला सिंह, कुमारी मरियम तथा सच्चिदानंद मौर्य, राजरानी सिंह, माया अम्बेडकर ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया।  

       इस मौके पर रीता सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, निशा सिंह अमर सिंह, मुआज अहमद, सुभम गुप्ता, मनीष तिवारी, आसिफ़ अहमद, अभिषेक पांडे, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति पांडेय एवं किरन ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 81

Leave a Reply