कंबल पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
गाज़ीपुर। सृजन फाउंडेशन के तत्वावधान में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव में बुधवार को आयोजित समारोह में दो सौ लोगों को कम्बल वितरित किए गये।
यह सामाजिक कार्य सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिकेत चौहान ने अपनी दादी स्वर्गीय महरजिया देवी की चौथी पूर्णतिथि पर सम्पादित कराया। कम्बल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दुल्लहपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा और विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार बृजभूषण दुबे द्वारा 200 वृद्धा, असहाय, विकलांग, वृद्धजनों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में आयोजक अनिकेत चौहान ने कहा कि संस्था द्वारा ग्राम सभा के सभी राजस्व गांव के ऐसे जरूरतमंद लोगों का चयन किया गया, जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। मानवीय संवेदनाओं से वशीभूत होकर, दाताओं के सहयोग से गर्म वस्त्र वितरण किया गया है।
इस अवसर पर गुड्डू, शिवानंद, रामसेवक, हरिनारायण, महावीर, सुनिल, राजकुमार, जितेन्द्र, मयंक सहित सैकड़ों निवासी उपस्थित रहे।
Views: 9







