एडीजी ने किया चुनाव कार्यालय व जनपद नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन

गाज़ीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन राम कुमार द्वारा पुलिस लाइन में, जीर्णोद्धार किए गए चुनाव कार्यालय व जनपद नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके उपरान्त उनके द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी कर जिले की स्थिति जानी गयी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपराध नियंत्रण हेतु कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया।


          इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply