अपहृता बरामद, अभियुक्त को जेल

गाजीपुर। शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को बरामद कर लिया।


    यह घटना बहरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अभियुक्त अभियुक्त विकास चौबे पुत्र परशुराम चौबे निवासी ग्राम सचुई थाना रानीपुर जनपद मऊ ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस सम्बन्ध में थाने पर दुराचार व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी, इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उसे क्षेत्र के बहरियाबाद पुराने पट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तारी करते हुए पीडिता की बरामदगी भी कर ली।

   गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, महिला आरक्षी संजना गौतम, आरक्षी विवेक कुमार पटेल व विनय कुमार शामिल रहे।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply