दो गोवंशीय पशुओं व अवैध असलहा संग अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के क्रम में


थाना दिलदारनगर पुलिस ने पिकअप पर लदे एक गाय व एक बछड़े सहित एक अभियुक्त को 

गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमन्चा .315 बोर मय कारतूस भी बरामद कर लिया।

        पुलिस टीम को यह सफलता मुखबीर की सूचना पर क्षेत्र के ताजपुरकुर्रा मोड़ ग्राम निरहु का पुरा में मंगलवार की अलसुबह मिली। गिरफ्तार अभियुक्त इबरार शाह पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी देवैथा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर का निवासी है।

         गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुन्नू लाल, मुख्य आरक्षी सुरेश यादव, आरक्षी दीपक कसौधन, प्रमोद यादव व अच्छेलाल पाल थाना  दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply