बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न

 सात केन्द्रों पर सम्पन्न हुई वेलफेयर  क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता 


गाज़ीपुर। छात्र छात्राओं के बहुमुखी विकास हेतु

बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत लिखित परीक्षाओं का आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ।

   वेलफेयर  क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता जनपद के सात केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। सदर क्षेत्र में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र पर 1236 प्रतिभागी, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल केंद्र पर 124 प्रतियोगियों, रेनबो मार्डन स्कूल  नंदगंज में  452 प्रतियोगी, सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद केंद्र पर 280 प्रतियोगी, मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल केंद्र पर 241 प्रतियोगी, अवध इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर केंद्र पर 245 प्रतियोगी, आरजेपी सैदपुर केंद्र पर 342 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

       सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति के अलावा चित्रकला विषय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, खंडहर का दृश्य, इतिहास और विरासत परिक्षर्थियों ने बेहद रंग-बिरंगा बनाया। जबकि निबंध प्रतियोगिता में मेरी माटी मेरा देश,  मोबाइल शिक्षा का जीवन पर प्रभाव तथा शिक्षा के क्षेत्र में रोज़गार जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं ने अपनी विचारों को लिखा। 

       बताया गया कि प्रतियोगिताओ के परिणाम जनवरी माह के प्रथम सप्ताह तक आने की सम्भावना है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में डा0 विजय कुमार ओझा, विनय राय, मनोज प्रजापति, ओमकार सिंह यादव, रितेश वर्मा, आकांक्षा अग्रहरी, अनिल कुशवाहा, मु फ़राज़ अहमद सहित क्लब के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय जनों का विशेष योगदान रहा।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply