कांग्रेस की सरकारें घोटालों के लिए मशहूर : सुनील सिंह

भाजपाइयों ने सरयू पांडेय पार्क में किया धरना प्रदर्शन


गाजीपुर। देश की लोकतांत्रिक मर्यादा के हनन कांग्रेस सांसद धीरज शाहू के घर से 220 करोड़ से ज्यादा नोटों के आयकर द्वारा बरामदगी तथा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित सरयू पांडेय पार्क में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरने के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। 

धरना को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व की सभी सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है। जब भी देश और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनी है तब देश की जनता की गाढ़ी कमाई सरकार के विधायक, सांसद मंत्री अपने घरों में भरते रहे है। ऐसे लोगों को सोच लेना चाहिए कि देश की व्यवस्था बदल गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मजबुती और संविधान की सोच को साकार करने के लिए लोकतंत्र से भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। जिलाधिकारी की तरफ से सदर उप जिलाधिकारी ने पत्रक लिया। इस मौके पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रो. शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिन्द, रविप्रकाश, शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, शैलेश राम, विश्व प्रकाश अकेला, सरोज मिश्रा, रूद्रा पांडेय, राजेश राजभर, साधना राय, अविनाश सिंह, अनिल पांडेय, राजन प्रजापति, गुलाम कादिर राइनी, विरेन्द्र चौहान, कंचन गीरी, लालसा भारद्वाज, सतीश राय, आलोक शर्मा, कृष्णानंद राय, सुधीर केशरी, अखिलेश राय, गोपाल राय, नीतीश दूबे आदि रहे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply