गैंगरेप के दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के राडार पर, पहुंचे जेल 

 गाज़ीपुर। किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।


         बताते चलें कि मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा को डरा धमकाकर आरोपियों ने उसके घर के पीछे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। गैंगरेप को अंजाम देने वाले आरोपी युवकों ने उसे छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर बरामदे में सो रहे माता पिता को घटना की जानकारी दी। घटना से बदहवास किशोरी के पिता ने दो युवकों के खिलाफ मरदह थाने में नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोज में लग गयी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को चौबीस घंटे के भीतर शनिवार की सुबह क्षेत्र के महाहर धाम गेट के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे कहीं भागने के फिराक में थे।

     थानाध्यक्ष ओमकार तिवारी ने बताया कि पीड़िता किशोरी का महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में वक्कलपुर डंडापुर गांव निवासी विजय राम पुत्र रामीवास राम एवं एक बाल अपराधी है। दोनों के विरुद्ध विधि कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। को गिरफ्तार कर संबंधित धारा के तहत जेल भेज दिया गया। 

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply